Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

रंग-गुलाल और मिष्ठान वितरण के साथ छात्रावास परिसर में छाया उत्सव का माहौल

 

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में होली पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। अपने घरों से दूर रह रहे छात्रावास के बच्चों एवं गुरूजनों के साथ कांग्रेसजनों ने रंग-गुलाल खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान वितरण कर पर्व की मिठास को बढ़ाया गया। पूरा परिसर रंगों और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने छात्रावास में रह रहे बच्चों के अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह की सराहना की। उन्होंने छात्रावास निवासी दिगम्बर सिंह चौहान को कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरूजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं खेल गतिविधियों के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री एवं वार्ड 31 की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पिया थापा ने भी बच्चों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बसनेत, विक्रम शाही, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts

साइंस में अच्छे अंक लाने के लिए ग्राफिक एरा में कैंप

prabhatchingari

यू.पी.ई.एस. को ‘गोल्ड लीफ’ प्रमाणन, BEST सेंटर का शुभारंभ

cradmin

।बीकेटीसी के हेलीकॉप्टर शटल सेवा एवं चार्टर हेली प्रतिनिधियों की बैठक।

prabhatchingari

पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, निर्वाचन आयोग को नहीं मिली राहत

cradmin

एसटीएफ व एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 करोड़ के मादक पदार्थ व कई संगठित गिरोहों का भंडाफोड़

cradmin

ग्राफिक एरा में पर्वत संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला

cradmin

Leave a Comment