Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप की स्टेट कोर कमेटी की ली समीक्षा बैठक…..

देहरादून मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टिगत स्वीप की स्टेट कोर कमेटी एवं स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली।इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ डवन् भी हस्तांतरित किए गए।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को अधिक से अधिक निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप के जरिए बूथ लेवल असिस्टेंट, व्हीलचेयर, डंडी-कंडी जैसी सुविधाओं के प्रति जागरूकता हेतु डोर टू डोर कैंपेन चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप से जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल वैलेट आवेदन हेतु व्यापक प्रचार प्रचार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए की मतदान ड्यूटी में लगने वाले समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों के सूची तैयार कर उनका शत प्रतिशत वोट सुनिश्चित किया जाए।

सीईओ ने लोक निर्माण विभाग को सभी पोलिंग बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं हेतु उपयोग की जाने वाली व्हीलचेयर के लिए रैंप इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में नेटवर्क सर्विस प्रोवाईडर्स के साथ भी बैठक ली। उन्होंने बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं वीआई आदि नेटवर्क की दृष्टि से शैडो एरिया पोलिंग स्टेशनों को शीघ्र से शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को सर्विस प्रोवाईडर्स को शैडो एरिया में पड़ रहे मतदान केंद्रों की लैटीट्यूड-लॉगीट्यूड सहित पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*

Related posts

भाजपा के कुंए में घुली हुई है भ्रष्टाचार रूपी भांग,धामी के मंत्री डूबे हुए हैं भ्रष्टाचार में : माहरा

prabhatchingari

प्रदेश के विद्यालयों में इसी सत्र से बैगलेस-डे लागूः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के ओकेश को रेक्स कर्मवीर अवार्ड

prabhatchingari

अवैध को वैध नहीं बनाया जाता, बल्कि विध्वंस किया जाता है – जिला प्रशासन देहरादून…

prabhatchingari

मैदान में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

cradmin

समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

Leave a Comment