Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को 175 नई बसें खरीदने के प्रस्ताव पर निर्णय

देहरादून,
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की पुराने माॅडल की डीजल बसों पर दिल्ली पर लगे प्रतिबन्ध से आमजन की असुविधा के तत्काल समाधान को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने यूटीसी को तत्काल शाॅर्ट टर्म एक्शन प्लान पर कार्य करते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने, विशेषकर वीकेंड पर बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए यूपी से भी समन्वय हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को 175 बसों के खरीद के प्रस्ताव के निर्णय पर उचित स्तर पर आज ही वार्ता हेतु निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने निर्देश दिए हैं कि जिन 100 सीएनजी बसों की खरीद की टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं तथा 30 बसें प्राप्त हो चुकी हैं, उनका संचालन शीघ्र शुरू किया जाए।

आमजन को फौरी राहत देने को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने परिवहन विभाग को यूटीसी की बसों का संचालन गाजियाबाद में मोहन नगर के साथ ही कौशाम्बी तक करने के लिए उत्तर प्रदेश से बात करने के निर्देश दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरा करने वाली बसें सीधा दिल्ली में प्रवेश करेगी। सामान्य बसें दिल्ली सीमा मोहन नगर व कौशाम्बी तक जा सकेगी।

बैठक में उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने जानकारी दी कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण पुराने माॅडल की डीजल बसों पर लगी रोक से पहले रोडवेज की दिल्ली रूट पर 504 सेवाएं प्रतिदिन संचालित होती थी , लेकिन अभी प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरे करने वाली 310 बसें संचालित हो रही हैं। 194 बसें प्रतिबन्धित की गई हैं। प्रतिबन्ध से पूर्व रोडवेज की बसों का लोड फैक्टर लगभग 40 प्रतिशत था जो अभी बस सेवाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से लोड फैक्टर 90 से 100 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की विशेष असुविधा नही हो रही हैं। मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में भ्रामक सूचनाओं को स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव बृजेश सन्त, अपर सचिव आन्नद श्रीवास्तव सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चलाए विशेष जागरूकता अभियान-डीईओ

prabhatchingari

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान, हम कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी नहीं रहे हैं

prabhatchingari

उत्तराखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिम्मेदारियों में देखिये बदलाव

cradmin

मैक्स अस्पताल में 190 किलो की महिला की सफल बेरिएट्रिक सर्जरी

cradmin

भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्य सभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर पर गृह जनपद चमोली भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

prabhatchingari

कैफे दिल्ली हाइट्स ने जर्मन-प्रेरित ऑक्टोबरफेस्ट मेन्यू किया लॉन्च

prabhatchingari

Leave a Comment