Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

सीएम धामी ने ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ, युवाओं संग दौड़े

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  घंटाघर से ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए और युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई दिशा और जनभागीदारी प्रदान कर रहे हैं।

 

धामी ने युवाओं से स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया और कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में सार्थक दिशा पाती है।

 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, कार्यक्रम संयोजक विपुल मैदोली, सह संयोजक देवेंद्र बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related posts

UPES ने राष्ट्रीय स्तर की स्टार्ट-अप प्रतियोगिता में स्कूली इनोवेटर्स का किया सम्मान

cradmin

गंगोत्री में प्रवेश से पहले ‘आस्था की कसौटी’, पंचगव्य प्रस्ताव पर मंथन

cradmin

ग्राफिक एरा में ट्रांसमिशन कर्मियों को एआई की ट्रेनिंग

cradmin

महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने की है जरूरत-रेखा आर्या

prabhatchingari

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 का धूमधाम से हुआ भव्य समापन 

cradmin

अभाविप ने सिद्ध किया की सेवा में निहित्त है सच्चा नेतृत्व : एस सोमनाथ

cradmin

Leave a Comment