Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

सेवा पखवाड़ा पर उमड़ा जनसमर्थन, रक्तदान शिविर में 102 यूनिट का संग्रह

 

 

देहरादून। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की ओर से जीएमएस रोड स्थित साईं गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 102 यूनिट रक्तदान किया।

 

शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला ने किया। कार्यक्रम संयोजक वैभव रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप राणा, पूनम मामगाई, अभिषेक परमार, राजकुमार भास्कर, किरण शर्मा, अंजू ध्यानी, विमल राणा, ललिता राणा एवं राकेश कुकरेती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

आयोजकों ने रक्तदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक दानदाता का योगदान किसी का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

 

 

Related posts

शुरुआती मूल्य में रियलमी पी3 5जी पेश किए

prabhatchingari

छात्र छात्राओं ने शिविर में सीखे योग के गुर

prabhatchingari

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, ने चलाया जागरूकता अभियान

cradmin

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन

cradmin

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेला 15 जून से ,जाने के लिए 350 मैक्सी और 80 बसें लगाई, जाने किराया

prabhatchingari

चमत्कार के नाम पर ठगी करने वाले बाबा बेनकाब

cradmin

Leave a Comment