Prabhat Chingari
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के लिए देहरादून शहर का ट्रैफिक प्लान जारी

देहरादून। 5 फरवरी से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून शहर के यातायात प्लान में बदलावा किया गया है।
विधानसभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात/कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किए गए हैं
1. प्रगति विहार बैरियर
2. शास्त्रीनगर बैरियर
3. बाईपास बैरियर
4. डफेंस कॉलोनी बैरियर
5.विधानसभा तिराहा बैरियर

डायवर्जन प्वाइंट
सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चैक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा।
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चैक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।
धर्मपुर चैक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चैकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा।
मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा।
मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाई चैकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा।
प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किये जायेंगे।
जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चैकी की ओर भेजा जायेगा।
यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेगी।
आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।
दून पुलिस की और से समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किय गया है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ।

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्तों को किया सम्मानित

prabhatchingari

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : सीजीएचएस देहरादून ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

cradmin

प्रेमनगर-नंदा चौकी मार्ग पर फिर शुरू होगी आवाजाही, अस्थायी पुल तैयार…

cradmin

श्री कृष्ण के जीवन पर नृत्य प्रस्तुतियां

prabhatchingari

4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट

prabhatchingari

आज का पंचांग: अनुराधा नक्षत्र और हर्षण योग में बनेगा सफलता का संयोग

cradmin

Leave a Comment