Prabhat Chingari
उत्तराखंड

दशजुल्ला पट्टी के आराध्य देव रावल देवता की देवरा यात्रा (बन्यात) का गांवों में भव्य स्वागत

दशजुल्ला पट्टी के आराध्य देव रावल देवता की देवरा यात्रा (बन्यात) का गांवों में भव्य स्वागत
दशजुल्ला पट्टी के आराध्य देव रावल देवता आजकल देवरा यात्रा बन्यात के भ्रमण पर निकले हुऐ हैं। जिनका गांवों में भव्य स्वागत किया जा रहा है। 22 नवंबर से प्रारंभ हुई रावल देवता की देवरा यात्रा अब घर दिवारा पूरी करने के बाद पूरब दिशा की ओर भ्रमण हेतु अग्रसर हो गई है। दिवारा यात्रा भ्रमण करते हुऐ सबसे पहले पूरब दिशा से कुटुम्ब नगर (कुमेड़ीडांग), सेरा,ध्यूका गांव का पहले दिन भ्रमण किया गया। इस दौरान तीन गांवों की मातृशक्ति एवं भक्त जनों द्वारा रावल देवता के साथ ही चल रहे लाटू देवता, मां राजराजेश्वरी के जयकारे के साथ भव्य स्वागत किया गया। देवरा यात्रा का रात्रि विश्राम भी ध्यूका गांव में हुआ।
दूसरे दिन रावल देवता की देवरा यात्रा सुबह ध्यूका गांव से चलकर सेरू, अमकांणा, चौखण्डा आदि गांवों का भ्रमण कर थप्पल गांव में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचा और तीसरे दिन 11 दिसंबर को सुबह थप्पल गांव से भ्रमण करते हुऐ मां चण्डिका के मंदिर और मा चण्डिका की बनातोली स्थान पर गये। इसके बाद रावल देवता की देवरा यात्रा क्यूड़ी गांव पहुंची जहां पर देवरा यात्रा का जयकारे के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस देवरा यात्रा (बन्यात) में पंडित अरूण प्रसाद देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह पंवार, संयोजक सुनील पंवार, देव पाश्व नन्दा सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह पंवार, विजय सिंह पंवार, भूपेन्द्र सिंह बुटोला, विपिन राणा आदि शामिल हैं ‌

Related posts

आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस तथा आर्मी के मध्य समन्वय (Coordination) का महत्व

prabhatchingari

होमगार्ड वर्दी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं, कानून और संविधान का खुला उल्लंघन: अभिनव थापर

cradmin

सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

cradmin

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तराखंड का बजट विधानसभा में पेश किया, 89230.07 करोड़ का बजट उत्तराखंड विधान सभा में प्रस्तुत

prabhatchingari

रामायण शो की आठ दमदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा*

prabhatchingari

उत्तराखंड की एवरेस्ट कोरिएंडर पाउडर टीम बनी विजेता

prabhatchingari

Leave a Comment