Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वालों पर सख्त कार्रवाई की

 

रील बनाना पड़ा भारी, तीन गिरफ्तार – दो अवैध तमंचे बरामद

 

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हथियारबाज़ी के वीडियो पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर रायवाला थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। छिद्दरवाला फ्लाईओवर के पास बने वीडियो में युवक तमंचों से फायरिंग करते और हथियारों का प्रदर्शन करते नज़र आए थे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और छापेमारी करते हुए तीनों अभियुक्तों – 1. दीपक पुत्र रामू (22 वर्ष), निवासी छिद्दरवाला रायवाला, 2. भूपेन्द्र उर्फ भूरे पुत्र स्व. राजू (23 वर्ष), मूल निवासी बिजनौर (उ.प्र.), वर्तमान में छिद्दरवाला में कार्यरत, 3. दीपांशु पुत्र महिपाल सिंह (21 वर्ष), निवासी गन्ना सेंटर छिद्दरवाला को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह सहारनपुर से तमंचे खरीद कर लाया था। इनमें से एक उसने अपने चचेरे भाई दीपांशु को दिया और दूसरा अपनी पकौड़े की दुकान पर काम करने वाले भूपेन्द्र को बेच दिया। दीपक द्वारा खुद फायरिंग कर बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। वहीं, दीपांशु ने अपने दोस्तों पर धौंस जमाने के लिए तमंचा लहराने वाला वीडियो डाला था।

 

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त भूपेन्द्र और दीपांशु के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

 

 

Related posts

सामाजिक मूल्यों को जीवित रखना एक पत्रकार का धर्म : भगत सिंह कोश्यारी

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शिवांश गौड़ बने एडब्लूएस जैम ग्रैंडमास्टर

prabhatchingari

शादी का झांसा, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन दबाव ,आरोपी गिरफ्तार

cradmin

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका कर्णप्रयाग के सिमली दुग्ध डेयरी मे आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

प्रीमियर लीग में पौड़ी की टीम प्रथम, चम्पावत द्वितीय

cradmin

मानव संसाधन ही भारत की असली ताकत : डॉ. वोहरा

cradmin

Leave a Comment