Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

आमजन को सुरक्षा का भरोसा और सतर्कता का संदेश देने के लिए दून पुलिस का फ्लैगमार्च…

 

नगर व देहात क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी ने संयुक्त रूप से किया मार्च, दिया सुरक्षा का संदेश

 

देहरादून, दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के मार्गदर्शन में जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च निकाला गया।

 

प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली एवं राजपुर क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में किए गए इस फ्लैगमार्च का उद्देश्य आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और सतर्कता का संदेश देना रहा।

 

फ्लैगमार्च के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें। पुलिस ने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर उचित कार्यवाही की जा सके।

दिल्ली में हुई घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद पुलिस द्वारा सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और मॉल आदि में बीडीएस एवं डॉग स्क्वॉड की सहायता से लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

 

 

Related posts

यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला — पूछा, सीबीआई जांच कहां फंसी?

cradmin

हॉलमार्क जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

cradmin

आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस…..

prabhatchingari

देश भर में छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए पीएनबी ने लॉंच किया  “मासिक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम”

prabhatchingari

20 अप्रैल को आयोजित होगी संगीतमयी शाम ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

Leave a Comment