Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आरटीओ में SDRF व पुलिस द्वारा दिया गया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

ऋषिकेश वाहनों की अनियमित गति या अन्य कई कारणों से अक्सर वाहन दुर्घटनाएं घटित होती ही रहती है जिस कारण जान माल की क्षति होती रहती है। वर्तमान समय तक अनेकों लोग इसी तरह की दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके है।

वाहन दुर्घटनाओं को न्यूनतम किये जाने हेतु SDRF टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान आरम्भ किया गया है जिससे लोगों को वाहन दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा सके ताकि जान माल की हानि कम से कम हो।

इसी क्रम में चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान में SDRF उत्तराखण्ड टीम द्वारा निरीक्षक कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में आर.टी.ओ., ऋषिकेश कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों व वाहन चालक , परिचालकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत टीम द्वारा रक्तस्राव रोकने के तरीके, स्पलिंट बांधना, बैंडेज़िंग करना, सीपीआर देना इत्यादि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किये भगवान बदरीविशाल के दर्शन ।

cradmin

चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद्द: महाराज

prabhatchingari

PMGSY टेंडर आवंटन में अनियमितताओं का आरोप, ठेकेदार संगठन ने न्यायालय जाने की दी चेतावनी

cradmin

पर्यटको को भाया विंटर डेस्टिनेशन ब्रहमताल ट्रैक*

prabhatchingari

ब्राह्मण समाज महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव 10 नवंबर को

prabhatchingari

अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्य सभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत अभिनंदन

prabhatchingari

Leave a Comment