Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

ग्राफिक एरा के होली मिलन में गीतों की बहार

देहरादून, ग्राफिक एरा का होली मिलन समारोह प्रेम व सौहार्द के रंगों से सराबोर रहा।
आज शाम, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में इस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक होली गीतों की धूम रही। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर सद्भावना व भाईचारे का संदेश दिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के गीत ’रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे…’, ’खाइके पान बनारस वाला, खुल जाये बंद अकल का ताला…’ को लोगों ने खूब पसंद किया और जम कर ठुमके भी लगाये। समारोह में सभी ने पकोड़े, ठण्डाई, चाट व अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब आनंद उठाया।
होली मिलन समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो- वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक- शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्र- छात्राएं शामिल हुए।

Related posts

अंडर 19 बालक एवम् बालिका वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने जीतीं ट्राफियां

cradmin

हमें “सारथी” बनकर कार्य करना चाहिए, “स्वार्थी” नहीं — आचार्य सौरभ सागर

cradmin

द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित

cradmin

मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री

prabhatchingari

लम्हे–2026” का धमाकेदार आगाज़ 2 अप्रैल से, बी प्राक की लाइव परफॉर्मेंस बनेगी खास

cradmin

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने ग्राहकों को सुविधाजनक और भरोसेमंद जीवन बीमा सुरक्षा के साथ अपनी पूंजी बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रोग्रो प्लान की शुरुआत की

prabhatchingari

Leave a Comment