Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भक्ति के लिए पहले अहंकार का त्याग जरूरी – स्वामी रसिक महाराज

 

देहरादून,। नवदुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस कॉलोनी, क्लेमेंटाउन में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिव भक्ति और शिव महापुराण कथा के श्रवण के लिए सर्वप्रथम अहंकार का त्याग करना आवश्यक है। जब तक अहंकार बना रहेगा, तब तक भोलेनाथ की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है और वे भी केवल सरल हृदय व अहंकाररहित भक्तों से प्रसन्न होते हैं। युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए उन्होंने नशे से दूर रहने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

स्वामी जी ने कहा कि सनातन संस्कृति “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के भाव को आत्मसात करती है तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चार पुरुषार्थों को संतुलित रूप से जीवन में अपनाने का मार्ग दिखाती है। वेदों में मंत्र, तंत्र, ज्योतिष, संगीत, स्वास्थ्य एवं परामनोविज्ञान जैसे विषयों पर गूढ़ विश्लेषण कर समाज को दिशा दी गई है।

श्रावण मास का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह माह धार्मिक अनुष्ठानों, तांत्रिक प्रयोगों एवं दिव्यता की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है, भले ही इस दौरान विवाह या वास्तु पूजन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हों।

कार्यक्रम में नवदुर्गा मंदिर की संस्थापक सदस्य  सत्तेश्वरी मुंडेपी, अनीता जैदली, बबली असवाल, विनोद राई , बृज किशोर यादव,अनीता विडालिया, दिनेश डबराल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय खेल..खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार

prabhatchingari

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण….

prabhatchingari

हरेला पर्व पर वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

cradmin

रेड क्रॉस ने अनुराग चौहान को पैट्रन के रूप में किया शामिल

cradmin

तुंगनाथी” के नाम पर होगा कार्तिक स्वामी मन्दिर पैदल ट्रैक: महाराज

cradmin

महाकुम्भ में उमड़ा ‘आस्था का महासागर’, स्नानार्थियों की संख्या 40 करोड़ के पार

prabhatchingari

Leave a Comment