Prabhat Chingari
शिक्षा

इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन, श्रेया पुरोहित बनी मिस फ्रेशर

इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन, श्रेया पुरोहित बनी मिस फ्रेशर
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय परिसर संस्थान, गोपेश्वर में छात्रों द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ किया गया जिसमें संस्थान के प्रथम व द्वितीय वर्ष के समस्त छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। अंत में छात्र एवं छात्राओं के द्वारा मिस्टर और मिस फ्रेशर की प्रतियोगिता हुई, जिसमे कु0 श्रेया पुरोहित (बी0सी0ए0 प्रथम वर्ष) मिस फ्रेशर और पलाश (बी0टेक0 प्रथम वर्ष) मिस्टर फ्रेशर बने तथा विनीत भंडारी को स्पार्क ऑफ़ दी इवनिंग का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल द्वारा संस्थान के समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी एवं छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की तथा नये छात्रों का स्वागत किया । इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव संदीप कंडवाल, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) अरुण नेगी, कार्यक्रम की संयोजिका कु0 आकांशा चौधरी और अन्य सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Related posts

पी. जी. कॉलेज में योग कार्यशाला हुई आयोजित……

prabhatchingari

जीएलए यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट एवं बाइटएक्सएल के साथ साझेदारी की, स्‍टूडेंट अब एआई और मशीन लर्निंग में कर सकेंगे बीटेक

prabhatchingari

ओरिएंटेशन 2025′ के पाँचवें दिन छात्रों ने दिखाई ऊर्जा, प्रतिभा और सीखा कुछ नया

cradmin

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ग्राफिक एरा की शानदार उपलब्धि -138वीं रैंक हासिल

cradmin

जी.आर.डी. में आधुनिक तकनीकी से युक्त नये जिम का उद्धघाटन

prabhatchingari

जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थीयों को एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की

cradmin

Leave a Comment