Prabhat Chingari
खेल–जगत

गोल्ड मेडलिस्ट स्वाती बड़वाल का गौचर और गोपेश्वर में हुआ सम्मान

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट गोचर में मिक्स मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी स्वाति बड़वाल को डायट के प्राचार्य एल एस बर्तवाल ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। बता दे स्वाति बड़वाल में हाल ही में आईसीएल ( Indian Combat League) 20 अगस्त को सीनियर राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट उत्तराखंड और यूपी टीम के बीच खेला गया था जिसमें स्वाती ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। स्वाती ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एसीएस और आईसीएल लीग में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। सिर से पिता का साया उड़ जाने के बाद विषम परिस्थितियों में इस मुकाम पर पहुंचना वाकई काबिले तारीफ है। खेल दिवस के अवसर पर सम्मान पाकर स्वाति खासी उत्साहित नजर आई और संस्थान का आभार भी जताया। इस मौके पर नीति माना घाटी संगठन के द्वारा स्वाति की आर्थिक मदद भी की गई।

Related posts

टेबल टेनिस खिलाड़ियों के समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अमित सिन्हा से की मुलाकात

prabhatchingari

गेटलीज हाउस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहा

prabhatchingari

द पेस्टल वीड स्कूल में दूसरे दिन के पीपीएसए इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट लड़के  U-12 और U-14 में रोमांचक मैच

prabhatchingari

ग्राफिक एरा की स्नेह राणा ने रचा इतिहास कोलम्बो में 15 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

prabhatchingari

अंतर्राष्ट्रीय धाविका भागीरथी बिष्ट ने मैराथन में जीता स्वर्ण पदक

cradmin

ग्रामीणों ने किया हंगामा; परिजन बोले- सरकारी लाइनमैन ने परमिट होने के बावजूद चालू की सप्लाई | The villagers created a ruckus; The family said – the government lineman started the supply despite having a permit

cradmin

Leave a Comment