Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

तुला, धनु और कन्या राशि के लिए शुभ संकेत, वृषभ व कुंभ राशि को खर्च में बरतनी होगी सावधानी

 

रविवार, 8 फरवरी 2026 का पंचांग व राशिफल

देहरादून ,आज  का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। सप्तमी तिथि रविवार को पूरे दिन और पूरी रात पार कर सोमवार, 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक प्रभावी रहेगी। इसी के साथ रवि योग भी दिन-रात रहेगा। स्वाती नक्षत्र का प्रभाव 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक बना रहेगा। इस दिन भानु सप्तमी एवं शबरी जयंती का पर्व भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।, आज  का पंचांग, विक्रम संवत: 2082, शक संवत: 1947, तिथि: फाल्गुन कृष्ण सप्तमी (9 फरवरी सुबह 5:02 तक), नक्षत्र: स्वाती (9 फरवरी सुबह 5:03 तक), योग: रवि योग (9 फरवरी सुबह 5:02 तक), सूर्योदय–सूर्यास्त, सूर्योदय: सुबह 7:10 बजे, सूर्यास्त: शाम 6:35 बजे, व्रत-त्योहार, भानु सप्तमी, शबरी जयंती व्रत, शुभ मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:30 से 6:20 बजे तक, प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:55 से 7:10 बजे तक, अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 1:16 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:33 से 6:58 बजे तक, राहुकाल: शाम 4:43 से 6:05 बजे तक, दिशा शूल: पश्चिम दिशा

आज का राशिफल, आज 12 राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। तुला, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल और प्रगति दायक है, वहीं वृषभ और कुंभ राशि वालों को धन खर्च और निर्णयों में विशेष सावधानी बरतनी होगी।

मेष ,कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत रंग ला सकती है। निवेश में सावधानी रखें।

वृषभ ,खर्च बढ़ने की संभावना है। बजट बिगड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं।

मिथुन ,ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।

कर्क ,काम का दबाव अधिक रहेगा। कई अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक तनाव संभव है।

सिंह ,समय पर फैसले लेना जरूरी होगा। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने पर उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या ,मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में मजबूती आएगी। नई नौकरी या पदोन्नति के संकेत हैं।

तुला ,आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। अचानक धन लाभ संभव है।

वृश्चिक ,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए अवसर और अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं।

धनु ,भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता संभव है।

मकर ,जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ ,करियर में बदलाव संभव है। नई शुरुआत से पहले सतर्क रहें। खर्च और जोखिम से बचें।

मीन ,खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

Related posts

मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री रवाना, कल खुलेंगे धाम के कपाट

prabhatchingari

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से जनजातीय महोत्सव में छाया उल्लास

cradmin

गढवाल सांसद ने चमोली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली

prabhatchingari

स्पिक मैके ने प्रस्तुत किया बस्तर बैंड का मनमोहक प्रदर्शन

prabhatchingari

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी : मुख्यमंत्री

prabhatchingari

हरित सोच के साथ औद्योगिक विकास की नई मिसाल गढ़ रही ग्रीनप्लाई

cradmin

Leave a Comment