देहरादून। गुरु नानक कॉलेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम “विद्या आरंभ 2025” का समापन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। यह आयोजन नए विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन, प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार करने वाला सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मैक्स हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरवाइज़र दीपमाला मंडल के प्रेरणादायी सत्र से हुई, जिसमें उन्होंने नर्सिंग को मात्र एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा का पवित्र कार्य बताया। इसके बाद चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के शुभम पाल ने रेडियोलॉजी से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कॉलेज के शीर्ष प्रबंधन – सीईओ भूपिंदर सिंह, सीओओ विनीत अरोड़ा, सीएमओ डॉ. अनुकृति बत्रा अरोड़ा, सीएसओ सैथजीत सिंह, निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल तथा रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार – सभी ने छात्रों का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें आगामी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
“विद्या आरंभ 2025” नवनिर्दिष्ट छात्रों के लिए केवल एक औपचारिक आरंभ नहीं, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की ओर एक सशक्त और प्रेरक कदम सिद्ध हुआ।
