Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल विशेषज्ञों ने बिना सर्जरी किया बच्चों का उपचार

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल के चिकित्सकों ने नयी तकनीक से दिल की बिमारी से जूझ रहे बच्चों का उपचार करने में सफलता प्राप्त की है। चिकित्सकों ने यह उपचार बिना सर्जरी के किए हैं।

ग्राफिक एरा अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में निशुल्क परामर्श के बाद 20 बच्चों को उपचार के लिए चुना गया। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने इन बच्चों के दिल के छेद का आपरेशन बिना सर्जरी के सफलतापूर्वक किया। 6 से 17 वर्ष के बच्चों के यह आपरेशन 29 व 30 अगस्त को ग्राफिक एरा अस्पताल में किए गए।

इस अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर से आए विशेषज्ञों ने बच्चों के हृर्दय रोग के लिए नयी तकनीकें, उपचार और जटिल मामलों से निपटने के उपायों पर विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यशाला में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, आदि के विशेषज्ञ शामिल हुए।

कार्यशाला में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. एल. उमामहेश्वर, डिपार्टमेंट ऑफ़ कार्डियोलॉजी के डॉ. राज प्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु राणा और डॉ. एस. पी. गौतम भी मौजूद रहे।

Related posts

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा आधार: रेखा आर्या

cradmin

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने स्वच्छता कर्मचारियों के योगदान को सराहा

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पतालों से दूरस्थ गांवों को मिली राहत

cradmin

नथिंग ने की बड़ी घोषणा, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ के दौरान 50% से अधिक की छूट के पर मिलेंगे नथिंग और CMF प्रोडक्ट

prabhatchingari

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल और यूथ रेडक्रॉस चमोली ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

cradmin

उत्तराखंड में सात महीने के बच्चे के पेट में मिला मानव भ्रूण….

prabhatchingari

Leave a Comment