Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ग्राफिक एरा नासा- इसरो के निसार मिशन से जुड़ा

देहरादून, ग्राफिक एरा अब नासा व इसरो के संयुक्त मिशन निसार से जुड़ गया है। अपनी भागीदारी से ग्राफिक एरा जलवायु परिवर्तन व आपदाओं से निपटने की इस ऐतिहासिक पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नासा- इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार सैटेलाइट मिशन (निसार) के तहत ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के गणेशपुर स्थित फार्म में हाई प्रिसीजन कार्नर रिफ्लेक्टर स्थापित किया गया। यह रिफ्लेक्टर निसार से एकत्रित किए गए डाटा के जियोमेट्रिक व रेडियो मैट्रिक कैलिब्रेशन में मदद करेगा। इससे मिलने वाली तस्वीरें पहले से ज्यादा सटीक व उच्च रेजोल्यूशन वाली होंगी। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ डॉ. ऋषि प्रकाश ने कहा कि निसार मिशन पृथ्वी की सतह पर होने वाले परिवर्तनों की निगरानी रखने में सहायक होगा। ग्राफिक एरा के फार्म में लगाया गया रिफ्लेक्टर प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी देने के साथ ही फसलों का प्रबंधन, मिट्टी की नमी जांचने, जंगलों की आग जैसी ज्वलंत समस्याओं से निपटने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि निसार से मिलने वाला डाटा पृथ्वी पर प्राकृतिक और मानवीय गतिविधियों से होने वाले परिवर्तनों की निगरानी और प्रबंधन के तरीकों में सुधार करेगा।

नासा- इसरो का संयुक्त उपग्रह मिशन, निसार अपनी तरह का पहला मिशन है। आईआईटी कानपुर व आईआईटी पटना के बाद ग्राफिक एरा इसका हिस्सा बनने वाली देश की एकमात्र यूनिवर्सिटी है। रिफ्लेक्टर को ग्राफिक एरा के डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ. ऋषि प्रकाश व डॉ. अनुराग विद्यार्थी के नेतृत्व में आईआईटी कानपुर के नेशनल सेंटर फॉर जियोडेसी के सहयोग से स्थापित किया गया।

Related posts

आईजीआई ने उन्नत रंगीन रत्न विश्लेषण तकनीक से सुसज्जित अपनी दूसरी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

cradmin

10 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, जानलेवा हमले का था फरार आरोपी

cradmin

द पेसल वीड स्कूल में इंटर हाउस तैराकी और वाटर पोलो प्रतियोगिता आयोजित की गई।

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने बाजार भ्रमण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर दिया बल

cradmin

मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने की शानदार एक्टिंग

cradmin

रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर बधाई

cradmin

Leave a Comment