Prabhat Chingari
जीवन शैली

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने पत्नी संग श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्नी डॉ.दीपा रावत के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से भी शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद लिया। श्री दरबार साहिब पहुंचने पर उनका परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश विभिन्न समसामयिक विषयों और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों विशेष रूप से श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों और एसजीआरआर विश्वविद्यालय के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही आशा जताई कि भविष्य में भी संस्थान इसी तरह से जनहित के उल्लेखनीय कार्य करते रहेंगे। कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की सेवाओं का अहम योगदान है।

Related posts

पिजन ने एयरटर्बो हैंडहेल्ड ड्राई वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया है: इसकी पावर आपके घर और कार के लिए सुविधा प्रदान करता है

prabhatchingari

आज शिव कृपा का योग, जानिए दिनभर का राशिफल

cradmin

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का देहरादून में 61वां भव्य आयोजन

cradmin

गणतंत्र दिवस पर चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की बड़ी घोषणा

cradmin

पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण और वाटर रिचार्ज पर सरकार का जोर

cradmin

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड 14 जून को, श्रीलंका के सेना प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि

cradmin

Leave a Comment