Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड का बढ़ा मान राजेश भंडारी बने सेना में एयर वाईस मार्शल

देहरादून। उत्तराखंड के लिए गौरव का पल। पहाड़ के एक और बेटे ने वायुसेना में उच्च पद प्राप्त किया है। टिहरी जिले के प्रताप नगर ब्लॉक के रेका पट्टी के पढ़िया गांव निवासी राजेश भंडारी को वायु सेना का उप प्रमुख बनाया गया है। उनकी नियुक्ति एयर फोर्स मुख्यालय नई दिल्ली में बतौर असिस्टेंट चीफ आफ एयर स्टाफ के पद पर हुई है। राजेश भंडारी की पढ़ाई-लिखाई देहरादून में हुई है। वे 15 दिसंबर 1990 को एयरफोर्स में कमीशन्ड ऑफिसर हुए थे। राजेश भंडारी के पिता स्व. ललित सिंह भंडारी एसएसबी से एसएसपी रिटायर्ड थे। पत्नी ज्योति भंडारी दिल्ली के गोयंका स्कूल शिक्षिका रही हैं। जबकि, बेटी स्वाति भंडारी बेंगलुरु में डॉक्टर और पुत्र तेजस भंडारी बैंगलुरू से एमबीए कर रहे हैं। एयर कमोडोर भंडारी शादी, सार्वजनिक समारोह और पूजा-अर्चना में गांव आते रहते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में टीएचडीसी के 600 मेगावाट सोलर ऊर्जा परियोजना की रखी आधारशिला…….

prabhatchingari

लेक फेस्टिवल की सौगात: होटल-होमस्टे में स्पेशल डिस्काउंट, वॉटर स्पोर्ट्स पर 25% तक छूट

cradmin

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में किया 8275.51 करोड़ की 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

prabhatchingari

दो जवान बिगडै़ल बेटों ने किया विधवा मां का जीवन नरक, तत्काल जिला बदर की डीएम की विशेष शक्ति गई भड़क!

cradmin

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने दिसम्बर 2025 में 4.46 लाख यूनिट बिक्री के साथ मजबूत प्रगति दर्ज की।

cradmin

Leave a Comment