Prabhat Chingari
व्यापार

इंडकल टेक्नोलॉजीज़ भारत में एसर ब्रांड के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करेगी

देहरादून- भारत की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी इंडकल टेक्नोलॉजीज़ ने आज एसर इनकॉर्पोरेटेड के साथ ट्रेडमार्क लाइसेंसिंग समझौते के तहत स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश करने की घोषणा की है। इंडकल टेक्नोलॉजीज़ एक ग्लोबल आईसीटी दिग्गज है, जो अपनी खास टेक्नोलॉजी और शानदार उत्पादों के लिए जानी जाती है। इस समझौते के तहत, इंडकल भारत में एसर ब्रांड के तहत स्मार्टफोन की डिजाइनिंग, उत्पादन और वितरण करेगी। यह रणनीतिक डील भारतीय बाजार में एसर-ब्रांडेड स्मार्टफोन की शुरूआत का संकेत है। इसके साथ ही नवाचार और विस्तार के एक नए युग की शुरुआत भी होती है।

इंडकल टेक्नोलॉजीज़ 2024 के मध्य में एसर ब्रांड के तहत स्मार्टफोन मॉडल्स की एक विस्तृत श्रृंखला लॉन्च करेगी।

इंडकल टेक्नोलॉजीज़ के सीईओ आनंद दुबे ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “एसर स्मार्टफोन कुछ ऐसा है जिस पर हम पिछले कुछ सालों से काम कर रहे हैं और आखिरकार हम इस फैसले की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं। हमें यकीन है कि एसर स्मार्टफोन के साथ भारतीय उपभोक्ताओं को एक बेहतरीन अनुभव मिलने वाला है।

एसर इनकॉर्पोरेटेड में ग्लोबल स्ट्रैटेजिक अलायंस के वाइस प्रेसिडेंट जेड झोउ ने कहा, “1987 में अपनी स्थापना के बाद से, एसर ब्रांड का मिशन हमेशा आम लोगों और टेक्‍नोलॉजी के बीच की बाधाओं को तोड़ना रहा है। हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि इंडकल टेक्नोलॉजीज़ भारत में इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए एसर ब्रांड के तहत स्मार्टफोन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करेगी जो उपभोक्ताओं को नए विकल्प उपलब्ध करवाएगी और भारत के बाजार में उनके अनुभव को और बेहतर बनाएगी।”
एसर के 15,000 से 50,000 रुपये के बीच की कीमत वाले स्मार्टफोन पर फोकस करने के साथ, इस बाजार में अब कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

एसर ब्रांड के स्मार्टफोन सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में ही बनाए जाएंगे।

Related posts

हाई-टेक पाइप्स लिमिटेड को हाईएस्ट टैक्स पेअर के रूप में सम्मानित किया गया

prabhatchingari

तनाएरा ने देहरादून में अपना पहला स्टोर किया लॉन्च*

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 XL750 ट्रांसऐल्प ‘बुकिंग्स शुरू

cradmin

टीएचडीसी  का 700 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट बॉन्ड्स सीरीज़ XII  का इश्यू 18 फरवरी 2025 को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होगा

prabhatchingari

जी-शॉक (G-SHOCK) ने देहरादून में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर किया लॉन्च

prabhatchingari

पंजाब नैशनल बैंक ने साइबर सुरक्षा हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया

cradmin

Leave a Comment