Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई श्रीकोट निवासी रिया के प्रति संवेदना व्यक्त की

 

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे को आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे से वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने भाजपा नेता राजपाल रावत और प्रभु शरण बुडाकोटी से घटना की जानकारी हासिल कर एसडीएम और डीएफओ को घटनास्थल और उसके आसपास बाघ को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरे लगाने के निर्देश दिए।

महाराज ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं बाकी दो पिंजरे और लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल एवं समीपवर्ती क्षेत्र में लगातार गस्त कर बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में लगी है।

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री महाराज के निर्देश पर वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि की राहत दी गई है जबकि शेष 04 लाख 20 हजार की राहत राशि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को दी जायेगी।

Related posts

उत्तराखण्ड में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए एडीबी के साथ अहम बैठक

cradmin

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर संस्थानों में गणतंत्र दिवस की धूम

cradmin

राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र मिलेंगे योग प्रशिक्षक

prabhatchingari

रसोई गैस के बढ़ते दामों से गरीब का चूल्हा बुझाने का काम कर रही मोदी सरकार : ज्योति रौतेला

cradmin

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर देहरादून की सड़कों पर, हजारों की संख्या में हिन्दुओं की आक्रोश रैली

prabhatchingari

रजत जयंती समारोह में झलकी उत्तराखंडी संस्कृति

cradmin

Leave a Comment