Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

असम व नेपाल में बाढ़ से मारे गए लोगों के परिवारों को मोरारी बापू देंगे सहायता राशि

नई दिल्ली। ग्लोबल वार्मिंग के कारण वैश्विक पर्यावरण बिगड़ रहा है। इसके परिणाम स्वरूप पिछले कुछ दिनों में असम की नदियों में विनाशकारी बाढ़ आई, जिसमें प्राप्त प्रेस रिपोर्टों के अनुसार 39 लोगों की मौत हो गई है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु पूज्य मोरारीबापू ने आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है और प्रत्येक के परिवारों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये की सहायता राशि समर्पित की है।
असम के आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ितों का विवरण प्राप्त होने पर कुल मिलाकर 5,85,000 रुपये की सहायता राशि पीड़ितों के परिवारों को भेजी जाएगी अन्यथा कोलकाता स्थित रामकथा श्रोताओं के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में पहुंचाई जाएगी।
उधर, नेपाल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई है। पूज्य मोरारीबापू ने इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। मृतकों के परिवारों को नेपाली मुद्रा में सहायता भी प्रदान की जाएगी। दोनों घटनाओं में कुल साढ़े सात लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि समर्पित की गई है।

Related posts

द नोमैड्स लैंड: वन गुज्जर्स – हिमालय की गोद में खेलती खानाबदोश सांसें

prabhatchingari

आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना देहरादून से अयोध्या के लिए , पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

prabhatchingari

चमोली जिले के कनोठ गांव की सपना नेगी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली द्वारा आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) में 99.9 परसेंटाइल हासिल कर समूचे देश में 9वीं रैंक हासिल की

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की मुलाक़ात

prabhatchingari

त्रिवेणी घाट पर 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का होगा आयोजन ,हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे मुख्य अतिथि,मेयर अनिता ममगाईं

prabhatchingari

चेक पोस्ट पर अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाये सीसीटीवी कैमरा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

prabhatchingari

Leave a Comment