Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

अब तक हुए 21 लाख से अधिक पंजीकरण, मई में बदरी-केदार के लिए 8.93 लाख ने किया अप्लाई

देहरादून,पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो गया है।

चारधाम यात्रा के लिए मई महीने में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम जाने के लिए अब तक 8.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि 28 अप्रैल से यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो गया है। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।

मई माह में दोनों धामों की यात्रा करने के लिए 8.95 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 4.80 लाख और बदरीनाथ धाम के लिए 4.13 लाख पंजीकरण शामिल हैं। जबकि गंगोत्री के लिए 2.36 लाख और यमुनोत्री धाम के लिए 2.61 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Related posts

स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन

cradmin

ग्राफिक एरा में टेराहर्ट्ज पर संगोष्ठी…

cradmin

आज का राशिफल: मीन राशि सतर्क रहें, वृश्चिक व कन्या विवाद से बचें

cradmin

टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर किया अंकतालिका में कब्जा

cradmin

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से किया ऑनलाइन नामांकन

prabhatchingari

पिजन ने अनोखा स्टोर फ्रेंचाइज़ मॉडल लॉन्च किया

prabhatchingari

Leave a Comment