Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

महंत इन्दिरेश अस्पताल और पूर्व सीएपीएफ एसोसिएशन में एमओयू

देहरादून,  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और पूर्व सी.ए.पी.एफ. (Central Armed Police Forces) पर्सनैल एसोसिएशन के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी तथा एसोसिएशन की ओर से एस.एस. कोठियाल, आई.एस. तड़ियाल, एस.सी.एस. रावत, पी.सी. डंगवाल, कुंदन सिंह नेगी एवं डाॅ. एन.एस. धर्मशक्तु ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए।

ज्ञातव्य है कि पूर्व सी.ए.पी.एफ. एसोसिएशन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पूर्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, वहीं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थान है।

इस समझौते के अंतर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल गैर-सी.जी.एच.एस. लाभार्थी व्यक्तियों एवं वर्तमान में सेवारत सी.ए.पी.एफ. अधिकारियों/कर्मचारियों को सी.जी.एच.एस. की दरों पर मेडिकल एवं सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस समझौते के तहत ओ.पी.डी. एवं आई.पी.डी. भर्ती दोनों सुविधाओं का लाभ पूर्व एवं वर्तमान सी.ए.पी.एफ. एसोसिएशन के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्राप्त होगा।

Related posts

मुख्य सचिव ने भूकंप आधारित राज्यव्यापी माॅक ड्रिल का किया निरीक्षण

cradmin

यू. टी. यु. सॉफ्टवेयर घोटाले में तकनीकी शिक्षा सचिव को घूस देने की पेशकश एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल जी की चुप्पी उत्तराखंड के शहीदो का अपमान

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में नेट ज़ीरो उत्सर्जन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

cradmin

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

cradmin

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने खसरा और रूबेला टीका लॉन्च किया

prabhatchingari

Leave a Comment