Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गोपेश्वर-घिंघराण रोड पर होमगार्ड जवान ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल,खुद मोर्चा संभालकर सड़क से हटाए पत्थर…

*गोपेश्वर-घिंघराण रोड पर होमगार्ड जवान ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल,खुद मोर्चा संभालकर सड़क से हटाए पत्थर*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानों का गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे कई बार सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है। लेकिन बारिश के बीच भी अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर खाकी लगातार जनसेवा के लिए तत्पर है।
गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर छिटककर सड़क पर आ गए। जिस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति ऐसी थी कि किसी भी समय और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ था।
इसी दौरान चीता ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान प्रकाश सिंह वहां पहुँचे। वाहन चालकों और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और सड़क पर पड़े बड़े-बड़े पत्थरों को एक-एक कर खुद ही हटाना शुरू किया जिसके पश्चात यातायात सुगम हुआ। होमगार्ड के जवान इस निस्वार्थ कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।

Related posts

खुले में शराब पीने वालों की बनी ‘बारात’ — दून पुलिस ने थाने तक कराया सैर!”

cradmin

महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024: मसूरी थंडर्स बने चैंपियन

prabhatchingari

आवेदन पर आपत्ति है तो मैं अपने पुत्र से आवेदन वापस लेने का आग्रह करूंगा: महाराज

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका कर्णप्रयाग के सिमली दुग्ध डेयरी मे आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह शिविर शुरू

prabhatchingari

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment