Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

गाड़ू घड़ा कलश श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचने पर, भव्य स्वागत

*गाड़ू घड़ा कलश यात्रा रविवार को श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग पहुंची, भव्य स्वागत*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना के लिए नरेंद्रनगर से निकली गाड़ू घड़ा कलश यात्रा रविवार को श्रीनगर, रुद्रप्रयाग से होते हुए कर्णप्रयाग पहुंची।कर्णप्रयाग पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुरूप तेल कलश को गांव के श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित किया गया। अब दस दिनों तक श्रीलक्ष्मी नारायण के साथ ही तेल कलश की पूजा-अर्चना यहीं होगी।
रविवार देर शाम करीब नौ बजे तेल कलश यात्रा डिम्मर गांव के चौंरी में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने भगवान बदरीविशाल के जयकारों के साथ गाड़ू घड़ा कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कलश विधि विधान से श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित किया गया। केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि सात मई तक तेल कलश की पूजा यहीं की जाएगी। आठ मई को तेल कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम के लिए पाखी पहुंचेगी। जबकि 9 मई को जोशीमठ, दस को पांडुकेश्वर, 11 को बदरीनाथ पहुंचेगा और 12 मई सुबह गर्भगृह में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर गोवर्धन प्रसाद, संदीप डिमरी, राकेश डिमरी, भगवती प्रसाद, प्रकाश डिमरी, सुरेश डिमरी, टीका प्रसाद, डाॅ. सुनील डिमरी और प्रभुकांत डिमरी आदि मौजूद थे।

Related posts

मिथुन और धनु राशि वालों का बढ़ेगा खर्च, वृषभ राशि विवादों से रहें दूर, कर्क-वृश्चिक को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 4203 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में मिले वैध,186 प्रत्याशियों के नाामांकन हुए निरस्त

cradmin

उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026′ का ITC फॉर्च्यून हल्द्वानी में भव्य समापन

cradmin

सीमांत क्षेत्रों में हवाई नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार

cradmin

सुविख्यात कत्थक नृत्यांगना शिंजिनी कुलकर्णी के नृत्य-राग से भक्ति में झूमा विरासत

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

prabhatchingari

Leave a Comment