Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

गौचर मेले के दूसरे दिन मेला मंच पर हुई पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं वन गोष्ठी, बीर बाला बीना स्मृति से हुऐ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति सम्मानित*

*गौचर मेले के दूसरे दिन मेला मंच पर हुई पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं वन गोष्ठी, बीर बाला बीना स्मृति से हुऐ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति सम्मानित*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गौचर मेले के दूसरे दिन पांडाल पर पर्यावरण एवं वन संरक्षण संवर्धन गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें बरतोली के जंगल में आग बुझाते शहीद हुई बीर बाला बीना बिष्ट के योगदान व चिपको नेत्री गौरा देवी को याद किया गया तथा बीना स्मृति सम्मान से पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रांति भट्ट, पर्यावरण के क्षेत्र में जयकृत नेगी, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उमेश सती को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंगकर्मी जितेन्द्र कुमार ने ऋतु बसंत बौडी के अन्दाज प्रस्तुति देकर बीना बिष्ट के बलिदान को याद किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि महिला रोग विशेषज्ञ डॉ उमा शर्मा ने बीना बिष्ट के चित्र पर माल्यार्पण करते हुऐ गोष्ठी का शुभारंभ किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, वनाग्नि की रोकथाम, वन्यजीव संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुऐ कहा कि हम सभी को वन संरक्षण एवं संवर्धन, वनाग्नि और पर्यावरण के क्षेत्र में सामुदायिक प्रयास करना होगा। इस अवसर पर समाजसेवी भुवन नौटियाल, नरेन्द्र तोपाल, धनपुर रेंज अधिकारी नेगी, नागनाथ वन क्षेत्राधिकारी के. एल. शाह, लोवागढी रैंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़, उप वन क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह नेगी सहित कई लोग मौजू
द थे।

Related posts

निवर्तमान मेयर गामा व कृषि मंत्री गणेश जोशी की आय से अधिक संपत्ति के मामले पर जांच न होने से दिखे रूष्ट…

prabhatchingari

शिविर में लोनिवि, पीएमजीएसवाई व रीप के समक्ष अधिकारी की अनुपस्थिति, मंत्री ने तलब किया स्पष्टीकरण

cradmin

यूजीवीएन लिमिटेड द्वारा मुख्यालय उज्ज्वल में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन

prabhatchingari

दुनिया अब बिना किसी सीमा के है एक वैश्विक गांव

prabhatchingari

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: ऋषिकेश फाल्कन्स ने रोमांचक चेज में हरिद्वार एल्मास को चौंकाया* ~ एक हाई-ऑक्टेन मुकाबले में, ऋषिकेश फाल्कन्स ने हरिद्वार एल्मास को चार विकेट से हराकर 194 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफल पीछा किया, जिससे यूपीएल के ब्लॉकबस्टर मंडे का रोमांच चरम पर पहुंच गया देहरादून, 29 सितंबर 2025: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऋषिकेश फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुणाल चंदेला ने गज़ब की फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में 83 रन (सात चौके, पांच छक्के) की कप्तानी पारी खेली और टीम को 193/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पारी की शुरुआत में उन्होंने दक्ष अवाना (27 गेंद, 30 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद नीरज राठौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें दो ऊंचे छक्के भी शामिल थे। अंतिम ओवरों में सौरव चौहान ने 17 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को रफ्तार दी। फाल्कन्स के जगमोहन नागरकोटी ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स ने दबाव में धैर्य दिखाया। ओपनर एलन चेतन ने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 28 गेंदों में 71 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाए और टीम के लिए शानदार शुरुआत की। चेतन और अभ्युदय ने पावरप्ले के भीतर 81 रन की मैच-डिफाइनिंग साझेदारी की। इसके बाद पूर्वांश ध्रुव ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान अखिल सिंह रावत (36 गेंद, नाबाद 49) और सुचित जे (10 गेंद, नाबाद 11) ने आखिरी ओवरों में संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी नाबाद साझेदारी ने ऋषिकेश को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलन चेतन को उनकी 28 गेंदों में 71 रन की आक्रामक पारी के लिए दिया गया। समाप्त

cradmin

धामी सरकार हर चुनाव से भाग रही है: सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

Leave a Comment