देहरादून। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महामुनिराज के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, देहरादून में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
रविवार को जैन धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में आचार्य श्री सौरभ सागर महामुनिराज ने बताया कि 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी के 2552वें निर्माण कल्याणक महा महोत्सव के शुभ अवसर पर भगवान को लड्डू समर्पित किए जाएंगे और पूज्य आचार्य श्री का विस्थापन विधि संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को भगवान का गर्भ कल्याणक, 31 अक्टूबर को जन्म कल्याणक मनाया जाएगा, जिसके उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। एक नवंबर को तप कल्याणक, दो नवंबर को ज्ञान कल्याणक और तीन नवंबर को मोक्ष कल्याणक का उत्सव मनाया जाएगा।
आचार्य श्री ने बताया कि 22 अक्टूबर को उनका 55वां परोपकार दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें अस्पतालों में फल वितरण, पक्षियों को दाना डालना, पिंजरों से पक्षियों को मुक्त करना, तथा 22 अक्टूबर को जन्मी कन्याओं के लिए एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉज़िट) बनाना जैसे परोपकारी कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर पंचकल्याणक समिति के मुख्य संयोजक संदीप जैन, अमित जैन (मेडिकल वाले), मीडिया को-ऑर्डिनेटर मधु जैन, सचिन जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
