Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

सरदार पटेल जयंती पर चित्र प्रदर्शनी और एकता गीत का शुभारंभ, केंद्रीय योजनाओं की झलक भी प्रदर्शित

 

 

देहरादून/हल्द्वानी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ  किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर गजराज सिंह, कर्नल एस.के. जोशी और शिक्षाविद् सुनील जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीबीसी की कलाकार शर्मिष्ठा बिष्ट द्वारा गाए एवं आनंद बिष्ट द्वारा संगीतबद्ध ‘एकता का दीप जलाएं हम सभी’ गीत का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. दीपा जोशी ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को भी शामिल किया गया है। महापौर ने युवाओं से नशे के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया, जबकि कर्नल एस.के. जोशी ने बच्चों को देश की एकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। मौके पर देशभक्ति नृत्य व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कृष्ण राणा, आराध्या रावत, वंशिका बिश्नोई, श्रद्धा कश्मीरा, प्राची और संस्कृति पांडे ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्वतीय उत्थान कला समिति द्वारा दी गईं। वहीं, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों व हस्तनिर्मित वस्तुओं की बिक्री से ₹5000 की आमदनी हुई।

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरूरानी ने किया। समापन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट, दीपक शर्मा, गोपेश बिष्ट, दीवान सिंह और स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता जोशी उपस्थित रहे।

Related posts

रैली को लेकर पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी

cradmin

मुख्यमंत्री से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

cradmin

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने 24वें कॉन्वोकेशन का आयोजन किया; उद्यमिता कार्यक्रमों में 74 छात्र स्नातक हुए

cradmin

प्रदेश के विद्यालयों में इसी सत्र से बैगलेस-डे लागूः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

सेराफिना ट्रस्ट में महिला सशक्तिकरण दिवस पर सम्मान व जागरूकता कार्यक्रम

cradmin

एक मंच पर दिखी,समूचे उत्तराखण्ड की संस्कृति

prabhatchingari

Leave a Comment