Prabhat Chingari
अपराध

सोशल मीडिया पर आग लगाने का वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*सोशल मीडिया पर आग लगाने का वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सोशल मीडिया पर वनाग्नि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई वीडियो का संज्ञान लेते हुए गैरसैंण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांंच में वीडियो गैरसैण ब्लॉक के पांडवाखाल का होना पाया गया।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का चमोली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की, जिसमें वीडियो गैरसैंण क्षेत्र का होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बृजेश कुमार, सलमान व शुखलाल, तीनों बिहार निवासी को गिरफ्तार कर थाना गैरसैंण पर धारा 26 भारतीय वन अधिनियम, 34,435,505 भादवि व ¾ सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related posts

भय मुक्त तथा शांति पूर्ण मतदान को लेकर कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस व आईटीबीपी ने सिमली में किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह पर स्ट्राइक, 90 लाख की स्मैक बरामद

cradmin

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसएसपी ने दी सख्त हिदायत, 21 केंद्रों पर तैनात रहेंगी मोबाइल टीमें

cradmin

सघन चेकिंग में पकड़ा गया शातिर वाहन चोर, दो बाइक बरामद

cradmin

एस०एस०पी० आयुष अग्रवाल की उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० से भावभीनी विदाई

prabhatchingari

क्लेमेंटाउन में हुई 2 अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा

prabhatchingari

Leave a Comment