Prabhat Chingari
Uncategorized

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज*

देहरादून,22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करें। साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

Related posts

ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी ने आईटीबीपी देहरादून में मासिक धर्म स्वच्छता पर कार्यशाला करी आयोजित

prabhatchingari

उत्तराखंड में होगा देश का प्रथम अर्चरी लीग का शुभारंभ,खेल मंत्री करेंगे उद्द्धाटन

prabhatchingari

केदारनाथ मार्ग पर दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा – SDRF ने सभी शव किए बरामद

cradmin

वार्षिकोत्सव में झलकी लोकसंस्कृति की छटा, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

cradmin

अपर जिलाधिकारी चमोली डॉ अभिषेक त्रिपाठी के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई

prabhatchingari

पुलिस महानिदेशक, उतराखंड श्री अभिनव कुमार द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ के सफल आरोहण हेतु किया फ्लैग ऑफ

prabhatchingari

Leave a Comment