Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

पं. गोविन्द बल्लभ पंत के विचार आज भी प्रासंगिक”

 

138वें जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किया गया नमन

 

देहरादून। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत के 138वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, हिंदी भाषा के उत्थान तथा समाज कल्याण में पं. पंत का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

 

बुधवार को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति एवं हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आईआरडीटी सभागार में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, उत्तरांचल विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

मुख्य अतिथि शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका विराट व्यक्तित्व स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा पं. पंत की स्मृति में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित हो सके।

 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि पं. पंत का जीवन राजनीति तक सीमित न होकर जनसेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का आदर्श उदाहरण था। हिंदी को राजभाषा का गौरव दिलाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि समाज सेवा में पं. पंत के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उत्तरांचल विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी ने कहा कि युवाओं को ऐसे महामानवों के जीवन से संकल्प ग्रहण करना चाहिए।

 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कत्थक नृत्य एवं योग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विशिष्ट कार्यों के लिए मीरा रावत, ललित बुड़कोटी, रामचन्द्र भट्ट, डॉ. सुशील कुमार कोटनाला, मनमोहन भट्ट एवं डॉ. दिनेश जोशी को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन चन्द्र पंत ने किया। इस मौके पर जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया, कार्यक्रम सह संयोजक प्रदीप कुमार, संस्था की सचिव डॉ. भावना बोरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related posts

सरकारी स्कूलों के बच्चे नही रहेंगे तकनीकि एवं उपकरणों से वंचित; डीएम

prabhatchingari

ओलंपस हाई की छात्रा काव्या बख्शी ने एसएफए चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक*

prabhatchingari

हर्षल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

cradmin

यमुना घाटी आपदा पर सीएम से मिले मनवीर चौहान, प्रभावितों की हर संभव मदद का आश्वासन

cradmin

ग्राफिक एरा की एनुअल एथलेटिक्स मीट में हिमानी व सार्थक बने बेस्ट

prabhatchingari

दूरस्थ क्षेत्र आराकोट बंगाण पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल, विभिन्न विभागों के विकास कार्यो का किया अचौक निरीक्षण …

prabhatchingari

Leave a Comment