Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंड

श्रीमहंत देवन्द्र दास ने SGRR यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा सृष्टि को महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में एकल लोकनृृत्य में पहला स्थान मिलने पर किया सम्मानित

देहरादून,श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया। दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने सृष्टि को सम्मानित किया।
अपने पिता के साथ सृष्टि ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
हाल ही में नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सृष्टि को पहला स्थान प्राप्त हुआ। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द दास जी महाराज से रूबरू होते हुए सृष्टि ने युवा महोत्सव के संस्मरण सांझा किए।

उन्होंने कुमाऊनी गीत घसियारी पर दी गई अपनी प्रस्तुति के पीछे के संदेश व भावों को भी समझाया। सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवम् वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनाॅमी की पढ़ाई पूरी की है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक एवम् श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related posts

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में किया प्रकाशन।

prabhatchingari

विश्वविद्यालय स्वयं संचालित करेंगे समर्थ पोर्टल

prabhatchingari

जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना शीघ्र करें पूर्ण

cradmin

वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ : मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी

cradmin

डीएलएस विधि से टिहरी टाइटंस छह विकेट से विजयी बारिश से बाधित मैच 5-5 ओवर का हुआ

cradmin

देहरादून में 400 वाहनों पर बजेगा बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति का जिंगल संदेश

prabhatchingari

Leave a Comment