Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विकास के लिए जरूरी है सामाजिक समरसता : रेखा आर्या

 

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विकास के लिए सामाजिक समरसता को आवश्यक बताया। रेखा आर्य ने रविवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समाज को जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सामाजिक समरसता हर युग की आवश्यकता रही है और मौजूदा समय में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने अपनी नीतियों के जरिए सामाजिक समरसता को धरातल पर उतारने का काम किया है।

रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान मूलत सामाजिक समरसता स्थापित करने वाला ग्रंथ है और हम सभी को हर तरह के भेदभाव को अस्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं और समान नागरिक संहिता के जरिए प्रदेश सरकार ने महिलाओं से हो रहे भेदभाव को दूर करके सामाजिक समरसता कायम की है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल , मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, मुकेश वोरा, शंकर कोरंगा, भगवान गिरी महाराज, दीप्ति रावत, आनन्द दरम्वाल , सुरेन्द्र लोटनी, पान सिंह मेवाड़ी, बचे सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: धामी

prabhatchingari

बी एन कंस्ट्रक्शन व इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से भगवत गीता स्वर पाठ एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

prabhatchingari

बद्रीनाथ तप्तकुंड के पास मिले लाखों के बैग को पर्यावरण मित्र ने लौटाया, ईमानदारी की हुई सराहना*

prabhatchingari

केशव मित्तल बने जईई एडवांस्ड-2025 में देहरादून जॉन के टॉपर

cradmin

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, राजमार्ग व रेल मार्ग बाधित

cradmin

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

cradmin

Leave a Comment