Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

ड्रग्स माफिया पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, 92 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

चंपावत/रुद्रपुर।
मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ को नई धार देते हुए एसटीएफ उत्तराखंड की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने  देर शाम बड़ी सफलता हासिल की। कुमाऊं यूनिट ने बनबसा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 92 लाख रुपए मूल्य की 309.96 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी बरेली से लाकर नेपाल पहुंचाने वाला था हेरोइन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकुर अहमद  निवासी अब्बास नगर, थाना बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन बरेली के अरबाज नामक सप्लायर से लेकर आया था, जिसे नेपाल में एक व्यक्ति को सौंपना था।

मोटरसाइकिल से करता था तस्करी
एसटीएफ ने आरोपी के पास से मोटरसाइकिल UP26 DU 9608 भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वह नशे की खेप पहुंचाने में करता था। पूछताछ में कई अन्य ड्रग तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला ऑपरेशन
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के दिशा-निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, सीओ आर.बी. चमोला और प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में की गई।

जनवरी 2025 से अब तक कुमाऊं यूनिट की उपलब्धियां

  • बरामद चरस: 10 किलो 753 ग्राम
  • बरामद हेरोइन: 01 किलो 203.46 ग्राम
  • बरामद एमडीएमए: 7.41 ग्राम
  • बरामद अफीम: 02 किलो 513 ग्राम

जनता से अपील
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की किसी भी जानकारी के लिए तुरंत पुलिस या एसटीएफ से संपर्क करें।
एसटीएफ हेल्पलाइन: 0135-2656202, 9412029536

 

Related posts

केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल न होने पर पैनखंडा समाज सड़कों पर

cradmin

ब्राह्मण समाज महासंघ ने किया महापौर का अभिनंदन

prabhatchingari

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर की पूर्व छात्रा राज्य लोक सेवा आयोग में बनी असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स*

prabhatchingari

विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य पर पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन में गहन मंथन

cradmin

राकेश लिंगवाल बने तीसरी बार व्यापार मंडल गौचर के अध्यक्ष, महामंत्री बने प्रदीप चौहान

cradmin

बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो के साथ टीएचडीसी की दमदार प्रस्तुति

cradmin

Leave a Comment