Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए टेंग्नौपाल, मणिपुर के छात्र-छात्राओं ने भेंट की

राजभवन/ देहरादून:-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए टेंग्नौपाल, मणिपुर के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। ‘‘ऑपरेशन सद्भावना परियोजना’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा में टेंग्नौपाल, मणिपुर के 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 3 असम राइफल्स के सौजन्य से आए ये छात्र-छात्राएं देहरादून सहित देश के अन्य हिस्सों में स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति से मैं भली-भाँति परिचित हूँ, मैंने अपने सैन्य सेवाओं के 10 वर्ष पूर्वोत्तर में गुजारे हैं। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि जीवन में क्या बनना है इसके लिए सपने देखना जरूरी है लेकिन सपने जागकर देखें। हमेशा अपना लक्ष्य ऊँचा रखिए। आप किसी भी क्षेत्र को चुनते हैं उस क्षेत्र के शीर्ष पद पर पहुंचने का अपना लक्ष्य बनाएं।
राज्यपाल ने कहा कि आज के नए भारत में आप के लिए अवसरों की भरमार है। 2047 के विकसित भारत संकल्प के तहत अपना देश समृद्ध, आत्मनिर्भर और सर्वश्रेष्ठ बने इसके लिए प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका है। विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ते हुए आज देश में रोडवे, रेलवे, एयरवे आधारभूत ढ़ांचे के विकास में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है।
राज्यपाल ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा के दौरान जो कई चीजें सीखने को मिली होंगी वह आगे आपके भविष्य में अवश्य काम आएंगी। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति प्रेरित करते हुए उन्होंने बच्चों को राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।
राज्यपाल ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने असम राइफल्स के प्रयासों की सराहना की। इस यात्रा में 3 असम राइफल्स के टीम लीडर मेजर सुशील कुमार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Related posts

अवीवा इंडिया ने गारंटीड लाईफटाईम इंकम को सुनिश्चित करने के लिए पेश किया अवीवा सिग्नेचर मंथली इंकम प्लान

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में साइबर नेशन व डेटा सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

prabhatchingari

दुर्घटना में घायलों को मिलेगा तत्काल डेढ़ लाख रुपये का कैशलेस उपचार

prabhatchingari

नीदरलैंड के दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत*

prabhatchingari

एआई मानव नियंत्रण में रहे, तभी समाज के लिए हितकारी: डा. नरेश बंसल

cradmin

द नोमैड्स लैंड: वन गुज्जर्स – हिमालय की गोद में खेलती खानाबदोश सांसें

prabhatchingari

Leave a Comment