Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

 

पौड़ी/ श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल जनपद के खिर्सू विकासखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौगाँव में  SwiftSchool मॉडल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत विद्यालय को एक समग्र डिजिटल अधिगम संरचना से जोड़ा गया है, जिसमें SwiftPAL लैब की स्थापना की गई है तथा घर पर सीखने की निरंतरता के लिए SwiftChat ऐप के माध्यम से शैक्षणिक सहयोग की व्यवस्था की गई है।

 

यह पहल उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से ConveGenius Foundation की साझेदारी में साकार हो रही है। राज्य में सीखने के परिणामों को सुदृढ़ करने और विद्यालय स्तर पर शिक्षण-पद्धति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से SwiftSchool मॉडल को अपनाया गया है।

 

SwiftPAL लैब विद्यालय परिसर में स्थापित एक संरचित डिजिटल अधिगम प्रयोगशाला है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उनके सीखने के स्तर के अनुरूप व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इससे कक्षा शिक्षण को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों की अवधारणात्मक स्पष्टता और नियमित अभ्यास को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि SwiftSchool मॉडल के लागू होने से विद्यालय में शिक्षण की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह पहल शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय की सहभागिता से आगे बढ़ाई जाएगी तथा विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित आकलन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर जिला अधिकारी श्रीमती स्वाति भदौरिया तथा जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) श्री अंशुल बिष्ट ने इस अवसर पर विद्यालय द्वारा SwiftSchool मॉडल को अपनाने को सराहनीय कदम बताया।

 

 

Related posts

ऋषिकेश फाल्कन्स ने रिकॉर्ड तोड़ रोमांचक मुकाबले में 231 रन का लक्ष्य हासिल किया

cradmin

बर्की युद्ध सम्मान दिवस : पूर्व सैनिकों ने याद किए शौर्य और बलिदान

cradmin

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में भौतिक विज्ञान के वैचारिक विषय पर चर्चा

cradmin

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे उत्तराखंड, जानिए क्या है वजह ।

prabhatchingari

नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगी दो सप्ताह के भीतर नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

cradmin

Leave a Comment