Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

शोध लेखन एवं एआई के प्रयोग पर कार्यशाला का सफल आयोजन

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) के तत्वावधान में लाइब्रेरी इन्फॉर्मेशन रिसोर्स सेंटर एवं प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था एलसेवियर के संयुक्त तत्वावधान में शोध लेखन में नवीनतम तकनीकों और एआई के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय “ScienceDirect Onboarding and Author Journey” रहा।

कार्यशाला का उद्घाटन एसबीएएस ऑडिटोरियम, पटेलनगर में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी एवं पुस्तकालय से जुड़े अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एलसेवियर की ओर से साउथ एशिया के कस्टमर सक्सेस मैनेजर डॉ. नितिन घोसाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि ScienceDirect शोधकर्ताओं के लिए एक विश्वसनीय मंच है, जो शोध लेखन, साहित्य खोज तथा प्रकाशन की प्रक्रिया को आसान बनाता है। उन्होंने कहा कि एलसेवियर के संदर्भ (references) अन्य प्रकाशनों की तुलना में अधिक प्रामाणिक होते हैं और इसके कई फीचर्स एआई तकनीक से सुसज्जित हैं, जो शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

डॉ. नितिन ने आगाह किया कि यद्यपि एआई शोध कार्य में सहयोगी बन रहा है, फिर भी शोधकर्ताओं को उस पर पूर्णतः निर्भर नहीं होना चाहिए, बल्कि विवेकपूर्ण एवं नियंत्रित उपयोग जरूरी है।

कार्यशाला के अंत में शोध से संबंधित एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें डा. भवना ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर IQAC निदेशक प्रो. सोनिया गंभीर, लाईब्रेरियन डॉ. अमिता सकलानी, प्रो. विपुल जैन, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. ओम नारायण तिवारी सहित अनेक विद्वानगण एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 20 इंस्पेक्टर एक साल बाद बहाल

prabhatchingari

पीएनबी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया

prabhatchingari

तुला और मेष को निवेश से लाभ, कर्क के खर्च बढ़ेंगे, मिथुन को लेना होगा विवेक से काम

cradmin

CM धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत

cradmin

उत्तराखंड से बड़ी खबर: अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस, हृदयविदारक दृश्य

cradmin

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे उत्तराखंड, जानिए क्या है वजह ।

prabhatchingari

Leave a Comment