Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

तनिष्क फुटबॉल एकेडमी ने दिखाया जलवा, बाइचुंग भूटिया टूर्नामेंट में 3-1 से दर्ज की जीत

 

 

देहरादून। राजा राम मोहन रॉय एकेडमी में पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया के तत्वावधान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभावान बच्चों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लेकर बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

 

फाइनल मुकाबला बाइचुंग भूटिया फुटबॉल एकेडमी और तनिष्क फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में तनिष्क फुटबॉल एकेडमी ने 3-1 के अंतर से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। तनिष्क एकेडमी की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

 

कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बाइचुंग भूटिया ने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि “इस उम्र में फुटबॉल के प्रति बच्चों का जोश और अनुशासन भविष्य में भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

 

विजेता तनिष्क फुटबॉल एकेडमी की टीम और सभी प्रतिभागी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related posts

एसएसपी को ब्रह्मकुमारी की बहनों ने बांधी राखी, महिला सुरक्षा प्रयासों के लिए जताया आभार

cradmin

बडोली गांव के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

prabhatchingari

कूच से पहले पोस्टर हटे, विपक्ष ने प्रशासन पर उठाए सवाल

cradmin

आदि गौरव महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड की जनजातीय धरोहर रही मुख्य आकर्षण

cradmin

पीएनबी ने निष्क्रिय खातों को पुनर्जीवित करने के लिए अखिल भारतीय अभियान शुरू किया

prabhatchingari

रामायण शो की आठ दमदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा*

prabhatchingari

Leave a Comment