Prabhat Chingari
अपराध

दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया चली गोली एक की मौत मौके पर पहुंचे एसएसपी

देहरादून : देहरादून में एक बार फिर से हत्या से
सनसनी फैल गयी। मौके पर एसएसपी और एसपी
देहात पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार थाना
विकास नगर क्षेत्र का लगभग 12 बजे के आसपास
का है। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि
गोली चल गयी जिसमे एक की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा था। आज एक पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे। इस बीच जिससे विवाद चल रहा था उनके पड़ोसियों ने विरोध शुरू किया। इस बीच मौके पर एक हरियाणा नंबर की कार में युवक पहुंचे और फायरिंग करदी जिससे गोली दो लोगों को लगी जिसमें 65 वर्षीय बघेल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह और एसपी देहात मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसएसपी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।जानकारी मिली है कि गोली मारने वाले हरियाणा नम्बर की गाड़ी HR 32C5735 में आए थे जिन्होंने दोर लोगों को गोली मारी जिन्हें उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति नाम बगेल सिंह निवासी जौनसार के लाछा गांव, वर्तमान डुमेट में रहते थे गोली लगने से मौत हो गई। दुसरे युवक का नाम अतुल है, जो मूल निवासी जौनसार के लेल्टा गांव का है और डुमेत में रहता है।
जानकारी मिली है कि बीती रात को भी कुछ युवक धमकाने आए थे और आज तीन युवक आऐ और गोली मारकर भाग गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Related posts

चमोली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

prabhatchingari

अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…

cradmin

पानीपत का नशा तस्कर दो किलो चरस के साथ टिहरी में गिरफ्तार

prabhatchingari

एसटीएफ ने 10 वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को बिहार के शेखपुरा किया गिरफ्तार

prabhatchingari

‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ तेज, दो दिन में 2071 व्यक्तियों का सत्यापन

cradmin

पीक ऑवर्स में अधिकारी स्वयं संभालेंगे मोर्चा, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

cradmin

Leave a Comment