Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 10 अक्टूबर को बंद होने जा रहे हैं*

*हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 10 अक्टूबर को बंद होने जा रहे हैं*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट होने पर बड़ा अपडेट सामने आया है। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 10 अक्टूबर को बंद होने जा रहे हैं। इस साल 25 मई 2024 को श्रद्धालुओं के लिए कपाट खुले थे।
हेमकुंड के कपाट बंद होने की तैयारी गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने शुरू कर दी है। दूसरी ओर, बारिश बंद होने के बा 1500 से 2000 यात्री प्रतिदिन हेमकुंड दर्शन करने को पहुंच रहे हैं।
ट्रस्ट को उम्मीद है कि शेष बचे हुए 18 दिनों में 20 हजार के लगभग और तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब दर्शन करने को पहुंचेंगे। गोविंद घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने के दिन लगभग ढाई हजार श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान कर दरबार साहिब में मत्था टेकेंगे।
गोविंद घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि मौसम खुलते ही एक बार फिर से हेमकुंड यात्रा मार्ग में चहल-पहल शुरू हो गई है। यात्रा हेतु हवाई सेवा के अतिरिक्त डंडी कंडी घोड़े खच्चर की सुविधा भी मौजूद हैं।

Related posts

सेना के जवान व गुरूद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच से रास्ता बनाते हुऐ श्री हेमकुण्ट साहिब की पवित्र धरती पर पहुंचें

prabhatchingari

यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

prabhatchingari

आज पहले पड़ाव श्री योगबदरी पांडुकेश्वर पहुंचेगी देव डोलियां 3 मई शायंकाल देव डोलियां श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

prabhatchingari

मीन, मकर, सिंह और वृषभ राशि रखें गुस्से पर नियंत्रण, कन्या राशि न करें कोई नया काम

cradmin

भारत की नैतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए देश में और अधिक गुरुकुल हों स्थापित।*

prabhatchingari

आज का राशिफल: मीन राशि सतर्क रहें, वृश्चिक व कन्या विवाद से बचें

cradmin

Leave a Comment