Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक इस वर्ष 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी*

*उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक इस बार 01 जून 2024 से पर्यटकों केलिए खुलेगी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक इस बार 01 जून 2024 से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। फूलों की घाटी ट्रैक अपने विभिन्न तरह के फूलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
फूलों की घाटी दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है और जैव विविधता का अनुपम खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगे फूल खिलते हैं।
फूलों की घाटी से टिपरा ग्लेशियर, रताबन चोटी, गौरी और नीलगिरी पर्वत के विहंगम नजारे भी देखने को मिलते हैं। फूलों की घाटी 30 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। उप वन संरक्षक बीबी मर्तोलिया ने बताया कि फूलों की घाटी के लिए पर्यटकों का पहला दल 01 जून को घांघरिया बेस कैंप से रवाना किया जाएगा।
पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना होगा। बेस कैंप घांघरिया में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है। फूलों की घाटी ट्रैकिंग के लिए भारतीय नागरिकों को 200 रुपए तथा विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपए ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित किया गया है। फूलों की घाटी के लिए बेस कैंप घांघरिया से टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी रहेगी।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी का 45 वे स्थापना दिवस पर झंडारोहण किया : महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

prabhatchingari

माँ डाटवाली सिद्ध पीठ का 222वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ प्रारंभ

cradmin

जीएसटी 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है – अशोक चंद्र, एमडी और सीईओ, पीएनबी

cradmin

सीएसआर मद से मिले दो वाहन, मुख्यमंत्री ने टनकपुर से किए रवाना

cradmin

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के सतत प्रयासों से टूटी प्रशासनिक चुप्पी — अब माताओं को नहीं भटकना पड़ेगा

cradmin

स्कूल के रास्ते में भालू का आतंक, गोपेश्वर में छात्राओं पर हमला

cradmin

Leave a Comment