Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए अपराधी तड़ीपार

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)

चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और सख्त कदम उठा रही है। रविवार को पुलिस ने पोखरी क्षेत्र से एक शातिर अपराधी को जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न हो।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने बताया कि चुनावों की निष्पक्षता एवं शांति बनाए रखने के लिए सभी थानों और चौकियों को सतर्क किया गया है तथा संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पोखरी थाना पुलिस ने पोगठा गांव निवासी कुलवीर उर्फ विक्की को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3 के तहत चमोली जनपद से तड़ीपार किया है।

एसपी ने बताया कि आरोपी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा में प्रवेश न करे, अन्यथा उसके विरुद्ध और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

cradmin

प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति पर सरकार सतर्क, कालाबाजारी पर सख्ती

cradmin

एक नाम–एक वृक्ष’ अभियान के तहत नवजात के स्वागत में रोपा गया पौधा

cradmin

दिहाड़ी बढ़ाने की राह में केंद्र सरकार, कितनी होगी न्यूनतम मजदूरी? सभी राज्यों के लिए होगा मान्य

prabhatchingari

साकनीधार के पास एक पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

prabhatchingari

हर जिले में ऐसे स्वास्थ्यकर्मी तैयार होंगे जो आपदाग्रस्त लोगों के मन के घाव भी भरेंगे : डॉ. आर. राजेश कुमार

cradmin

Leave a Comment