Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

प्रेमनगर-नंदा चौकी मार्ग पर फिर शुरू होगी आवाजाही, अस्थायी पुल तैयार…

 

16 सितंबर की बारिश के बाद टूटे पुल की समस्या हुई खत्म”

देहरादून,  लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए प्रेमनगर-नंदा चौकी मार्ग पर अब राहत की खबर है। हिमालय कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ह्यूमन पाइप के जरिए अस्थायी पाइप कन्वर्ट पुल का निर्माण तेजी से पूरा कर लिया है। कंपनी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश के अनुसार, गुरुवार से छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहन इस मार्ग से गुजर सकेंगे।

 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में पाइप कन्वर्ट पुल के जरिए अस्थायी यातायात शुरू होगा। इसके बाद डामर रोड तैयार कर इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल की चौड़ाई बनाए रखने के लिए चार 2.8 मीटर के पाइप जोड़े गए हैं, जिससे एक साथ कई वाहन आसानी से गुजर पाएंगे। कुल पुल चौड़ाई लगभग 33 फीट होगी।

 

गौरतलब है कि 16 सितंबर की भारी बारिश से प्रेमनगर और नंदा चौकी को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे देहरादून से सेलाकुई, हरबर्टपुर, विकासनगर, चकराता और पांवटा साहिब तक की कनेक्टिविटी बाधित हो गई थी। इस मार्ग पर आवाजाही ठप होने से स्थानीय लोगों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

अस्थायी पुल के तैयार होने से उत्तरांचल विश्वविद्यालय और अल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों के साथ-साथ प्रेमनगर और नंदा चौकी के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

 

 

 

Related posts

राकेश लिंगवाल बने तीसरी बार व्यापार मंडल गौचर के अध्यक्ष, महामंत्री बने प्रदीप चौहान

cradmin

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर विशेष डाक टिकट एवं आवरण जारी

cradmin

टिहरी क्वीन्स ने मसूरी थंडर्स को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त

cradmin

राज्य में आपदा से पहली बार वन पंचायत को दी गई 15-15 हजार की धनराशि

prabhatchingari

केशव मित्तल बने जेई मेन्स- 2025 में देहरादून टॉपर

prabhatchingari

मन्दिर में मूर्तियों को खंडित करने और घर पर पथराव कर जान से मारने की धमकी देने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment