Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

उत्तरकाशी के सुदूर गांव पौंठी में 102 ग्रामीणों का उपचार…

 

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल की चलते-फिरते अस्पताल (मोबाइल मेडिकल यूनिट) दूरस्थ पर्वतीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। इसी क्रम में उत्तरकाशी जनपद के राजगढ़ी तहसील अंतर्गत सुदूरवर्ती पौंठी गांव में पहुंचकर ग्राफिक एरा के चिकित्सकों ने 102 ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के पौंठी गांव पहुंचने पर यमुना घाटी क्षेत्र की जनता ने चिकित्सक दल का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। ग्राफिक एरा अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने चलती-फिरती प्रयोगशालाओं के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न लैब जांच की, साथ ही ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक उपचार एवं निशुल्क औषधियां उपलब्ध कराईं।

इस मेडिकल टीम का नेतृत्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश ने किया, जिनके साथ अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी मौजूद रही। ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की।

ग्राफिक एरा अस्पताल की यह मोबाइल मेडिकल यूनिट संपूर्ण यमुना घाटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। इसके माध्यम से नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंड के दूरस्थ गांवों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पहाड़ के अंतिम छोर तक चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

Related posts

ड्यूटी के दौरान संयमित एवं अनुशासित व्यवहार रखने के दिए निर्देश

cradmin

आवेदन पर आपत्ति है तो मैं अपने पुत्र से आवेदन वापस लेने का आग्रह करूंगा: महाराज

prabhatchingari

देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर आज से हुआ शुरू

cradmin

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री, एसओपी बनाने के निर्देश

cradmin

आज का पंचांग व राशिफल: 14 दिसंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग, कई राशियों को लाभ

cradmin

एस जी आर आर यू खेलोत्सव-2025 में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज  एण्ड सोशल साइंसेज़ ओवरऑल चैम्पियन

cradmin

Leave a Comment