Prabhat Chingari
उत्तराखंड

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 75th गणतंत्र दिवस

देहरादून: तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आज बहुत ही हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वजारोहण से हुई |

विद्यालय हेडमास्टर, रमन कौशल थापा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे।

इसके पश्चात कक्षा नौवीं के छात्र तन्मय जांगिड़ और कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा निधि सिंह ने गणतंत्र दिवस के विषय में अपने विचार रखे। विद्यालय के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जो बहुत ही सराहनीय था और देशभक्ति गीतों ने तो सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

वरिष्ठ शिक्षक निखिल रावत ने देशभक्ति कविता का वाचन किया। अंत में हेडमास्टर ने गणतंत्र दिवस के विषय पर छात्रों को संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया।

Related posts

पोषण माह अभियान का समापन भव्य होगा : रेखा आर्या

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह शिविर शुरू

prabhatchingari

नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.31 किलो चरस केस का फरार आरोपी पकड़ा

cradmin

रसोई गैस के बढ़ते दामों से गरीब का चूल्हा बुझाने का काम कर रही मोदी सरकार : ज्योति रौतेला

cradmin

उत्तराखंड में धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी,कोविड-19 को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य, लेकिन एहतियात जरूरी..डॉ.आर. राजेश कुमार

cradmin

नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक पर प्रशासन का शिकंजा

cradmin

Leave a Comment