---Advertisement---

यूपीसीएल द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को दिसम्बर माह के विद्युत उपभोग के सापेक्ष FPPCA मद में दी जा रही बिलों में भारी छूट

By: prabhatchingari

On: Wednesday, December 4, 2024 6:52 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून

उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार यदि यूपीसीएल की मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से अधिक होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में फ्यूल एण्ड पावर पर्चेच कॉस्ट एडजेस्टमेंट FPPCA मद में चार्ज किया जाता है, इसके विपरीत यदि मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में FPPCA मद में वापिस किया जाता है।

आयोग ने टैरिफ आदेश 28-03-2024 द्वारा वर्श 2024-25 की औसत विद्युत क्रय लागत रु0 5.03 प्रति यूनिट अनुमोदित की गयी थी, जिसके सापेक्ष यूपीसीएल की माह अपै्रल, 2024 से अक्टूबर, 2024 की अवधि में औसत विद्युत क्रय लागत रु0 4.69 प्रति यूनिट रही। इस प्रकार अप्रैल, 2024 से अक्टूबर, 2024 की अवधि में यूपीसीएल की विद्युत क्रय लागत में अनुमोदित विद्युत क्रय लागत के सापेक्ष रु0 0.34 प्रति यूनिट (6.77 प्रतिषत) की कमी आयी, जिसके कारण विद्युत क्रय लागत मद में भारी बचत हुई। विद्युत क्रय लागत में इस प्रकार हुई बचत की धनराषि को यूपीसीएल द्वारा मासिक आधार पर उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में एफपीपीसीए मद में छूट प्रदान की जा रही है।

यूपीसीएल द्वारा पूर्व माह की भांति माह दिसम्बर, 2024 में भी रू0 103.52 करोड़ (रू0 0.85 प्रति यूनिट) की उपभोक्ता बिलों में छूट प्रदान करने के आदेश निर्गत किये गये हैं। माह दिसम्बर, 2024 के विद्युत उपभोग के सापेक्ष बिजली बिलों में श्रेणीवार थ्च्च्ब्। मद में मिलने वाली छूट निम्नानुसार है…

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment