Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पशु चिकित्सालय नैनीसैण के अंतर्गत कपीरी पट्टी के विभिन्न गांवो में हो रहा है पशुओं का टीकाकरण

*पशु चिकित्सालय नैनीसैण के अंतर्गत कपीरी पट्टी के विभिन्न गांवो में हो रहा है पशुओं का टीकाकरण*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
कर्णप्रयाग ब्लाॅक के कपीरी पट्टी के दर्जनो गांवों में आजकल पशुपालन विभाग की ओर से वृहद्द टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। कपीरी पट्टी के नैनीसैण पशुचिकित्सालय की टीम हर रोज गांवो में पहुंचकर पशुओं को टीकाकरण का कार्य कर रही है।
पशुचिकित्सालय नैनीसैण के पशुचिकात्सा फार्मासिस्ट भगत सिंह चौहान सहित अन्य कर्मी पशुपालको के घर घर जाकर टीकाकरण कर रहे हैं। गौरतलब है कि 27 फरवरी से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में पशुओं को खुरपका मुंहपका रोग और लंप्पी बीमारी के टीके लगाये जाने हैं। जिसके तहत पशुचिकित्सालय नैनीसैण की टीम कपीरी पट्टी के कुनेथ गांव पहुंची जहां उन्होने पशुपालको के पशुओ को टीके लगाये। इससे पहले बणसोली, खत्याडी में टीकाकरण किया जा चुका है।
पशुचिकित्सालय नैनीसैण के पशुचिकात्सा फार्मासिस्ट भगत सिंह चौहान ने बताया की राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के अंतर्गत ये टीकाकरण अभियान संचालित हो रहा है, जिसका समग्र उद्देश्य टीकाकरण के द्वारा 2025 तक एफएमडी का नियंत्रण और 2030 तक इसका उन्मूलन करना है। इसके परिणामस्वरूप दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालको की आर्थिकी बढेगी। उन्होने कहा की ये कार्यक्रम पूरे एक माह तक चलेगा। उन्होने कपीरी पट्टी के सभी पशुपालको से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं का टीकाकरण करायें। उन्होने पशुपालको को केसीसी, बीमा, मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा की अधिक से अधिक लोगो को पशुपालन के जरिए स्वरोजगार अपनाना चाहिए।

Related posts

।बीकेटीसी के हेलीकॉप्टर शटल सेवा एवं चार्टर हेली प्रतिनिधियों की बैठक।

prabhatchingari

गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में

prabhatchingari

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी ने किया मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद

prabhatchingari

22 जनवरी को हो सकता है सार्वजनिक अवकाश, सरकार कर रही विचार!

prabhatchingari

ईडीआईआई ने ‘उद्यमिता पखवाड़ा’ के माध्यम से उद्यमिता के लिए राष्ट्र स्तर पर अभियान की शुरुआत की

cradmin

डीएम ने तोड़ा कानूनः ‘‘अग्रेजी नमक कानून’’ ‘नून’ नदी से जलभरकर दिलाई स्वतत्रंता आन्दोलन की याद..

prabhatchingari

Leave a Comment