Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

विद्या – सपनों की उड़ान’ देहरादून के विकास मॉल में हुई रिलीज

 

 

 

देहरादून,  के विकास मॉल में रियल कॅलिबर प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म ‘विद्या – सपनों की उड़ान’ आज रिलीज हुई।

फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र देवाल ब्लॉक के वांण गांव, लाटू देवता और मां नंदा देवी के सौंदर्यपूर्ण प्राकृतिक स्थलों को दिखाया गया है। फ़िल्म दर्शको को खूब पसंद आ रही है। वहीं फिल्म ग्रामीण जीवन, संघर्ष और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरत पर केंद्रीत रही। फ़िल्म में दर्शाया गया है कि गांव के युवा स्थानीय स्तर पर शिक्षा सुधारने के उद्देश्य से गांव लौटकर स्कूल की स्थापना के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संघर्ष करते हैं। फ़िल्म का उद्घाटन पार्षद प्रवीण सिंह नेगी द्वारा किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से सुदीप जुगरान, निर्माता तेजोराज पटवाल, व्यंकट पुंडीर, समाज सेविका रमनप्रीत कौर, कुंवरदीप सहित फ़िल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

 

फिल्म में एकता तिवारी, सतीश शर्मा, सुशांत कांड्या, साहिल शिवराम, मानसी मिश्रा, दीपक बंगवाल, रमेश रावत, सुशील यादव, पल्लवी पाठक, भावना रोकड़े और तेजस्विनी गंगोला ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

 

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य ग्रामीण समाज में शिक्षा की अहमियत और युवाओं की सकारात्मक भूमिका को सामने लाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दर्शकों को न केवल मनोरंजन देगी, बल्कि समाज में जागरूकता का संदेश भी फैलाएगी।

Related posts

चमोली के माणा पास के मध्य हुऐ हिमस्खलन होने से मलवे में 57 मजदूर फंसे, राहत व बचाव कार्य जारी

prabhatchingari

राज्य में वित्तीय समावेशन को आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है

prabhatchingari

आठवीं जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 75 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

prabhatchingari

जिला प्रशासन के सतत् प्रयास से खुली 17 नई सस्ता गल्ला राशन दुकान; 12 नई दुकानों के निकाले टेंडर

cradmin

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हाल

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में ड्रोन व रॉकेट पर कैंप शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment